Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Feb 2017 · 1 min read

II सूखी रोटी और तरकारी में II

सूखी रोटी और तरकारी में,
बच्चों की किलकारी में,
मिल जाएगी सारी खुशी,
ना काम करो मक्कारी में ll

पड़ोसी का भी हाल पूछ लो,
मेला मंडी हॉट घूम लो,
पाव रहैं बस धरती पर ,
तुम सारा आकाश चूम लोll

होली दिवाली घर आएंगे ,
जो बिछड़े वह भी मिल जाएंगे,
अधिकारों की बात करो पर,
कर्तव्य निभाओ चकारी मेंll

संजय सिंह “सलिल”
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

Loading...