Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Feb 2017 · 1 min read

मैं और मेरा चाँद

मैं और मेरा चाँद
अक्सर अँधेरी रातों में
चाय की प्यालियों में डूबकर
जागा करते हैं रात भर

कभी तोड़ते हैं खुशियों का गुल्लक
बाँट लेते हैं खुशियाँ आधी-आधी
और अश्क़ों की बारिश में कभी
भिगो देते हैं गम के तकियों को

हँसते हैं, गाते हैं और गुनगुनाते हैं
और कभी-कभी शरमाते भी हैं
बिता देते हैं हम सारी रात
यूँ ही एक दूजे की बातों में

दुश्मन बनकर सुबह की किरणें
कर देती है हम दोनों को जुदा
फिर रात मिलन का वादा लेकर
मेरा चाँद छुप जाता है कहीं बादलों में

लोधी डॉ. आशा ‘अदिति’
भोपाल

Loading...