Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Feb 2017 · 2 min read

कविता

फैंके हुए सिक्के ….

फैंके हुए सिक्के हम उठाते नहीं कभी |
अपनी खुद्दरियों को गिरते नहीं कभी ||

खुद के बड़ा होने का जिनको गरूर हो |
महफिलों में उनकी हम जाते नहीं कभी ||

उम्र के तजुर्बों से इक बात सीखी है |
दिल के छालों को हम दिखाते नहीं कभी ||

कुछ दोस्त हैं हमारे जिनसे हार जाते हैं |
हुनर जीतने का उनको दिखाते नहीं कभी ||

सुहाता नहीं है हमको किसी से उलझना |
बातों के जाल हम बनाते नहीं कभी ||

बेशक आसमां में बेहिसाब खतरे हैं |
उड़ते परिंदों को हम डराते नहीं कभी ||

इक रूहानी ताकत हमसे लिखवाती है |
यह राज दोस्तों हम बताते नहीं कभी ||

करने वाला और है यही सोच कर दर्द |
एहसान दोस्तों को गिनाते नहीं कभी ||

अशोक दर्द

बर्फ और पहाड़ की कविता ……

ऊँचे देवदारों की फुनगियों पर फिर
सफेद फाहे चमकने लगे हैं
सफेद चादर में लिपटे पहाड़ फिर दमकने लगे हैं |

पगडंडियों पर पैरों की फच फच से
उभर आये हैं गहरे काले निशान
दौड़ती बतियाती बस्तियां हो गई हैं फिर से खामोश गुमसुम वीरान |

टपकती झोंपड़ियों और फटे कम्बलों
के बीच से निकलने लगी हैं ठंडी गहरी सिसकारियां
भीगे मौजे और फटे जूते करने लगे हैं जैसे युद्ध की तैयारियां |

फिर भी सब कुछ ठंडा ठंडा नहीं है यहाँ
कुछ हाथों में दस्ताने भी हैं और बदन पे गर्म कोट भी
फैंक रहे हैं वे एक दूसरे पर बर्फ के गोले
खिंचवा रहे हैं एक दूसरे से चिपक कर फोटो |

वाच रहे हैं बर्फ का महात्म्य
सिमट कर एक दूसरे की बाहों में होटलों के गर्म कमरों में
काफी की चुस्कियां लेते हुए |

गाँव में तो सिमट गया है पहाड़ चूल्हों के भीतर
ठेकेदार का काम बंद है बर्फ के पिघलने तक
गरीबु कभी ऊपर बादलों की तरफ देखता है तो कभी अपने कनस्तर में आटा
उसे तो बर्फ में कोई सौन्दर्य नजर नहीं आता |

इसमें सौन्दर्य उन्हें दीखता है जिनके कनस्तर आटे से भरे पड़े हैं
पैरों में गर्म मौजे हैं बदन पे मंहगे कोट और गले में विदेशी कैमरे
वे बर्फ में फोटो भी खींचते हैं और इसके सौन्दर्य पर कविताएँ भी लिखते हैं |

श्वेत धवल पहाड़ सुंदर तो दिखते हैं परन्तु दूर से
पास आओ तो इनकी दुर्गमता व कठिनता बड़ी विशाल है
यहाँ पीठ पर पहाड़ को धोना पड़ता है
बर्फ के गिरने से बोझ और भी बढ़ जाता है
पहाड़ पर जीने के लिए पहाड़ हो जाना पड़ता है |

अशोक दर्द

आओ कृष्णा
पुनः धरा पर आओ कृष्णा |
धर्म ध्वजा फहराओ कृष्णा ||

मोहग्रस्त हुआ यह जग सारा |
रूप विराट दिखाओ कृष्णा ||

ज्ञान योग कर्म भक्ति के |
पुनः अर्थ समझाओ कृष्णा ||

जीवन जीना बेहतर कैसे |
गीता सार सुनाओ कृष्णा ||

कौरव दल में हो रही वृद्धि |
अपना चक्र चलाओ कृष्णा ||

कंस दुशासन मिटाने को |
पांचजन्य बजाओ कृष्णा ||

मात यशोदा की गोदी में
मंद मंद मुस्काओ कृष्णा ||

जग में फिर से रचो क्रीड़ा |
माखन चोर कहाओ कृष्णा ||

पाप ताप सब हर लो जग के |
सबको दर्श दिखाओ कृष्णा ||

मेरे सिर पे हाथ रखो और |
जो चाहो लिखवाओ कृष्णा ||

अशोक दर्द

Language: Hindi
1382 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

दिल में एहसास
दिल में एहसास
Dr fauzia Naseem shad
खता खतों की नहीं थीं , लम्हों की थी ,
खता खतों की नहीं थीं , लम्हों की थी ,
Manju sagar
इश्क समंदर
इश्क समंदर
Neelam Sharma
मेरी प्रेरणा
मेरी प्रेरणा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
सारथी
सारथी
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
वसीयत
वसीयत
MEENU SHARMA
नमन उस वीर को शत-शत...
नमन उस वीर को शत-शत...
डॉ.सीमा अग्रवाल
जख्म
जख्म
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
🙅समझ सको तो अच्छा🙅
🙅समझ सको तो अच्छा🙅
*प्रणय प्रभात*
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
Rj Anand Prajapati
गांव की याद
गांव की याद
Punam Pande
स्वयंभू
स्वयंभू
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
बदल चुका क्या समय का लय?
बदल चुका क्या समय का लय?
Buddha Prakash
आँखें कुछ कहती हैं?
आँखें कुछ कहती हैं?
Nitesh Shah
नाम
नाम
vk.veena1576
Untold
Untold
Vedha Singh
स्मार्ट फ़ोन
स्मार्ट फ़ोन
अरशद रसूल बदायूंनी
"परिश्रम: सोपानतुल्यं भवति
Mukul Koushik
मै व्यस्त था..... ये तो केवल एक बहाना होता है, असल में कोई उ
मै व्यस्त था..... ये तो केवल एक बहाना होता है, असल में कोई उ
पूर्वार्थ देव
*कविवर रमेश कुमार जैन*
*कविवर रमेश कुमार जैन*
Ravi Prakash
खुद से
खुद से
पूर्वार्थ
सम्मानार्थ प्रविष्ठियां आमंत्रित हैं
सम्मानार्थ प्रविष्ठियां आमंत्रित हैं
Mukesh Kumar Rishi Verma
पन्नाधाय
पन्नाधाय
Dr.sunil tripathi nirala
जिस यात्रा का चुनाव
जिस यात्रा का चुनाव
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
कल मैं याद आऊँगा
कल मैं याद आऊँगा
gurudeenverma198
4947.*पूर्णिका*
4947.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
प्रकृति
प्रकृति
Bodhisatva kastooriya
"दस्तूर-ए-हयात"
Rekha Sharma "मंजुलाहृदय"
हर कोई समझ ले,
हर कोई समझ ले,
Yogendra Chaturwedi
"अहसास के पन्नों पर"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...