Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Feb 2017 · 1 min read

माटी का लोथा

माटी के लोथे थे हम चलता खिलौना बनाया आपने ।
कोरा काला कागज थे हम सुनहरी जीवंत कविता बनाया आपने ।
स्थूल पड़े पत्थर थे हम मीनार की ऊँचाईया दी आपने ।
जंग खाकर खत्म होने वाले लोहे थे हम कीमती सोना बनाया आपने ।
दुनिया से हम और हमसे दुनिया अनजान थी पहचान बनाई आपने ।
धन्य हो मात पिता जिन्होने खुद नींव का पत्थर बन हमें कंगूरा बनाया आपने ।

Loading...