Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2017 · 1 min read

हिंदु हिंदुस्तान जहाँ मे

हिंदु हिंदुस्तान   जहाँ मै,मेरा   देश महान है|
खेतीकरताभूखामरता,मौतसेलडताकिसानहै||

बेरोजगारी के कारण भी,दुखियारे इंसान है|
सीमा मरते है जिनको,कहते वीर जवान है||

देश की आजादी के लिये भी,दी पुरखों ने जान है|
हिंदु हिंदुस्तान हमारा,मेरा देश महान है||

देश पे राज चलाने वाले,नेता भी धनवान है|
भूखा पेट सोने वाला,तो मजदूर किसान है||

कालाधन रखने वाले तू,दो दिन का मेहमान है|
हिंदु हिंदुस्तान हमारा,मेरा देश महान है||

बात बात का पंथगा,लड़ता यहा जहान है.|
व्यापारी की करे गुलामी,यहाँ पर वीर किसान है

प्यारा हर इंसान यहाँ पर,नेता तो मेहमान है.
हिंदु हिंदुस्तान हमारा,मेरा देश महान है

Loading...