Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2017 · 1 min read

अच्छा लगता है...

इक खामोशी
अक्सर फैल जाती है
हम दोनों में
कभी -कभी … इक दूजे में गुम होना
भी अच्छा लगता है !!

तेरा इंतजार
क्यों बन गया है
मुकद्दर मेरा
कभी -कभी … इन आँखों का छलकना
भी अच्छा लगता है !!

तू ही सपना
तू ही मंजिल
बन गये हो मेरी
कभी -कभी… भीड़ में अकेले होना
भी अच्छा लगता है !!

अंजु गुप्ता

Loading...