Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2017 · 1 min read

तू संग मेरे रहता है...

तेरे ख्यालों में…
गुजरने लगे हैं,
रात और दिन !
तू पास हो न हो, तू संग मेरे रहता है !!

तेरे दीदार को…
तरसने लगे हैं,
शामों-सहर !
तेरे इंतजार में, आँखों से मोती बहता है !!

लेते हैं करवटें…
ये सोच,
तुम्हें न सोचेंगे !
पर तेरी यादों का, बक्सा खुला ही रहता है !!

ख्वाहिशें सिसकें हैं…
दिल जलता है,
इक शमा की तरह !
जलूँ परवाने सी, अब दिल ये मुझसे कहता है ! !

तेरे ख्यालों में…
गुजरने लगे हैं,
रात और दिन !
तू पास हो न हो, तू संग मेरे रहता है !!

अंजु गुप्ता

Loading...