Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Feb 2017 · 1 min read

कमल का फूल, कमला के आंगन में सजा

कमल का फूल,
कमला के आंगन में सजा अच्छा लगता है
कमला के आँगन में,
वो सजा हुआ गमला अच्छा लगता है
महका देती है
सारे वातावरण को ,
उस कमल के फूल की पतियाँ
सच है …
कमला के आंगन का माहोल…
सब से अच्छा लगता है !!

इक सुख का एहसास करवा देती है,
कमला का प्यार है उस में
न गर्मी, न बरसात ,
ना धूप और न गम का माहोल है उस में
सींच देती है,
अपने हाथो से, उस सुख मय संसार को हर दिन
उस का यह अंदाज,….
सब से ही अनोखा ……
अब लगता है !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...