Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Feb 2017 · 1 min read

ना करना अब काले धंधे

ना करना अब काले धंधे ,
गलती अपनी दौराना ना l
सीधे साधे भोले भाले ,
टोपी उनको पहनाना ना ll

अपनों की आंखों से गिरकर,
जेल में हमको जाना ना l
रूखी सूखी खाकर रहना ,
अब काला धन अपनाना ना ll

खादी में रहने वाले हम ,
अब चोर हमें कहलाना ना l
झूठे वादे करके अब तो ,
जनता को”सलिल”बहलाना ना ll

संजय सिंह “सलिल”
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश l

Loading...