Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Feb 2017 · 1 min read

तेरे नाम की मेंहदी

?????
हमने हथेली पर लगाई है
पिया तेरे नाम की मेंहदीं।
तुम्हारे प्यार की मेंहदीं।
तुम्हारे इकरार की मेंहदी।

मेहदीं लगे हथेली को देख
मन में अंदर ही अंदर
एक शोख अंगराई लेती है।
जितना ही होता है
इसका रंग गहरा
उतनी ही हया की लाली
मेरे चेहरे पर इतराती है।

पिया हमारा तुम्हारा प्रेम
मेहदीं के रंग से भी गहरा है।
जिसका रंग
जन्मो-जन्मान्तर तक ना उतरेगा।
तभी तो मेहदीं हमने
तेरे प्यार के रंग से घोला है।
जो मेरी तन -मन
मेरी आत्मा तक रंगा है।

ये रंग उतरे ना कभी
इसकी महक से महके जीवन मेरी।
तमन्ना है कि
सदा सुहागन ही दम निकले मेरी।
खाली हाथ ना विदा करना
पिया लगा देना मेहदीं हथेली पे मेरी।
????—लक्ष्मी सिंह

Loading...