Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Feb 2017 · 1 min read

क्या है कोई राम

क्या है कोई राम ? ? ?
*****************

कितनी अहिल्या
जीती जागती
बनीं शिला
हुई भावशून्य !
उसी वजह से…
जो व्यापित सतयुग से
है अब तलक ! !

लिए लालुपता
धर आवरण
कितने ही इन्द्र
तोड़ें मर्यादा
करें खंडित विश्वास…
अहिल्या हो शापित
बने परिहास ! !

कभी पत्थराई
कभी लिए उम्मीद
अपने राम की राह तकें
जो पकड़ हाथ
चले साथ…
दे सम्मान
रखे गरिमा का मान !

क्या है कोई राम ?

Loading...