Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2017 · 1 min read

बंदर एवं भालू

बंदर एवं भालू

उछल-कूद कर बंदर आया,
घूम-घाम कर भालू।
बोले सब्जी-मंडी चलकर,
ले लें थोड़े आलू।

मण्डी में झगड़े के कारण,
छूटी एक दुनालू।
पूँछ पकड़कर बंदर भागा,
हाथ हिलाकर भालू।

– शिव मोहन यादव

Loading...