Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2017 · 1 min read

चढ़ा कर धन दौलत भगवान् को

चढ़ा कर धन दौलत भगवान् को
इंसान आज चढ़ा कर अपनी धन दौलत
उस विधाता के दरबार में
बड़ा अभिमान करता है

क्या वो यह जानता है की
उस को , भगवान् नहीं
शैतान इस्तेमाल
किया करता है

वो देने वाला है
तून लेने वाला है
तून क्या क्या दे सकता है ??
वो तो तेरे से सब कुछ ले सकता है >>

सब दिया उस का , उसी के कर्म से है
तेरा अपना भी सब उसी के कर्म से है
तेरा अपना कुछ नहीं , इस भ्रम में न जीना
जो आज तेरा है, कल वो किसी और का है

मांगता है तो इंसानियत के लिए कुछ मांग
अपने लिए तो हर इंसान मांगता है
जीवन अगर किसी के काम न आ सका
तो तेरे मांगने में बता,”अजीत” क्या मजा है !!

चढ़ा कर अपना सोना चांदी, धन दौलत और खजाना
यह सोच ले प्राणी यह सब पण्डों के ही काम है आना
यहाँ अब बोलियन लगाई जाती हैं, उच्च खजाने वालो की
हम तो बस एक दुआ लेकर आये हैं, सब का भला कर भगवान् !!

देखें किस की बोली में दम है,
वो तुम से ज्यादा, हम से रजामंद है
हम लालची नहीं, इंसान का भला मांगते हैं
यही दुआ, अपनी झोली फैलाकर , रोज मांगते हैं !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...