Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2017 · 1 min read

तुम्हारी ख़ामोशी मुझे अच्छी नहीं लगती

तुम्हारी ख़ामोशी मुझे अच्छी नहीं लगती
क्यूं मायूस बनकर जिन्दगी गुजारते हो
दिल को खुश रखों, रखो हर पल पल यूं ही
जैसे की पवन का झोका ,आता है कहीं से !!

कठिन समां तो गुजर ही जाता है
वो रुकने के लिए नहीं कभी आता है
रुकता तो वो बुझ दिल है, मेरे यार
जिस को जिन्दगी को जीना नहीं आता है !!

तस्वीर का वो रुख सब को अच्छा लगता है
जिस में तेरी काया का दर्शन हो जाता है
कभी उस भाग के भी दर्शन किया करो
जिस पर जालों का पहरा बना रहता है !!

जीवन सुख और दुख का ही तो नाम है
अगर सुख भोगा तो, एहसास कैसे हो दुःख का
यह चला चली का रेला है , मेरे यारा
एक जायेगा, तभी तो दूसरा आएगा उस के बाद !!

न घबरा , न परेशान कर अपने मन हो तून
यह पल भी यूं ही यहाँ कट जायेगा
अपनी ख़ामोशी को तोड़ “अजीत” कहता है
मेरे दोस्त, इस रात के बाद फिर सवेरा आ जायेगा !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...