Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2017 · 1 min read

कत्ल का सामान बनकर

कत्ल का सामान बनकर देखो यूँ ना आया करों
अपनी खुशबु से मेरी रूह को ना महकाया करों

दिल के अरमानों की तबाह हो चुकी बस्तियों पर
आँखो में मौसम लेके बिजलियाँ ना गिराया करों

तेरे रूप की खुशबु से महके मेरे मन का मधुवन
ख़्यालो में ऐसे आकर सपनें को ना सजाया करों

प्यार की रहगुजर से गुजरेंगे हम दोनों मिलकर
राह तकती आँखों को राह ऐसी ना दिखाया करों

तेरी यादों की ब्यांर से होता जलता है दिल मेरा
जिंदगी शिक़वे होंठो पर हजार यूँ ना लाया करों

अब के सावन से बरसती आग ने जलाया मुझे
तेरे छूने से दिल हरा मेरा जरा छु मुझे जाया करों

मेरे सरजमीं ए दिल पर छाया तेरा तूफ़ाँ ए इश्क
गुलशने उल्फ़त में अपने जलवे ना बिखराया करों

जब भी मिलती है निगाहें तेरी शोख नजरो से मेरी
कत्ल करके मुंह से हाय राम ना निकलवाया करों

कहता अशोक चली तेरी यादों की आज पुरवाई है
बेशुमार दागे मोहब्बत में ये गजल यूँ ना गया करों

कसम तुम्हारी खुशबु से वैसे ही नशे में रहता हूँ मैं
इन छलकती शराबी आँखो से यूँ ना पिलाया करों

तेरे काजल की स्याही से आज कत्ल हुआ हूँ मैं
देखो कत्ल कर के तुम मेरा ना ऐसे इतराया करों

चलती हो तुम जो ऎसे कभी चिंगारी कभी शोला
जिस्म से जाँ जुदा,नागिन सी ना बल खाया करों

तुझे देख के मैख़ाना भी प्यासा रह गया मेरे सनम
अपनी तिरछी नजरों से यूँ नशा ना कर जाया करों

अशोक सपड़ा की कलम से

Loading...