Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2017 · 1 min read

बदले अपनी हस्त लकीरे

अपने वतन पे जान गवाँ दे,एेसा कोई वीर नही |
नाम अमरकर दे वो जगमे,ऐसा कोई रणधीर नही||

लिखदे कोई अपनी किस्मत,जग मे एेसा वीर नही|
बदले अपनी हस्त लकीरे,लिखता कोई तकदीर नही||

पत्थर खोदके नीर निकाले,शूर हो एेसा वीर नही |
समय के संग संग चलने वाला,एेसा कोई वीर नही||

रस्ते पर दुनिया चलती है, रस्ता वनाये वो वीर नही|
जुल्मो का वो करे सामना,एेसा कोई तीर नही||

Loading...