Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2017 · 1 min read

इक महल हो, सपनो का

आ चल, इक महल बनाते हैं, सपनो का
न ईंट , न सीमेंट, न बदरपुर, न सरिया
बस सपनो में रहना , बाहर न जाना
बाहर चला गया तो, पीछे पड़ जाएगी दुनिया !!

मन कितना आजाद होगा, न कोई पहरा होगा
वो सितारों सा आसमान, घर कितना न्यारा होगा
न चिक चिक , न कोई किसी परकार का झंझट
बस सपना वो सब से ज्यादा , सुनहरा ही होगा !!

मिलने आ जाना, जब दिल करे तेरा वहां
मिल बैठ कर वो सारी बातें, तू सुना जाना वहां
कम से कम दुनिया तो न होगी अपने सिवा वहां
कुछ कह जाना, और कुछ सुन जाना , आकर वहां !!

अरमानो का मखमल सा सुंदर वो बिस्तर होगा
किसी राजा की शयन कक्ष से , क्या वो कहीं कम होगा
सकूंन से रात गुजर जाएगी, बस वो सपना मेरा होगा
देखना तू जरूर, वो ख्याल इक दिन बस मेरा ही होगा !!

अजीत तलवार
मेरठ

Loading...