Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Dashboard
Account
12 Feb 2017 · 1 min read

दो दिलो को पास लाती शायरी....

मापनी…2122,2122,212

प्यार को दिल में जगाती शायरी,
दो दिलो को पास लाती शायरी।।

गम ख़ुशी के साथ आती शायरी,
उम्र भर रिश्ता निभाती शायरी।।

खूबसूरत नज्म कहती हूर पे,
आशिक़ी के गीत गाती शायरी।।

बेवफाई की जफ़ा में देखिये,
जख्म पे मरहम लगाती शायरी।।

इश्क़ में आशिक़ अगर बर्बाद हो,
टूटती जिस्ते बचाती शायरी।।

Loading...