Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Feb 2017 · 1 min read

"हे प्रिये" ?

तुम सीख लिखे से श्यामपट्ट
मैं बिन शिक्षक सी शाला प्रिये
तुम INCOM TEX की रेड सी हो
मैं छिपा हुआ धन काला प्रिये ?

तुम सदाबहार सा गीत कोई
मैं दो दिन टिकता RAP प्रिये
तुम शान में बजती CLAP सी हो
मैं गलती पर पड़ता SLAP प्रिये

तुम HIGH HEEL के फैशन सी
मैं पांव में चुभती कील प्रिये
तुम नींद बुलातीsleeping pill
मैं बेचैनी का FEEL प्रिये

तुम most awaited FORM सी हो
करना सब चाहें FILL प्रिये
मैं बिना काम COLUMN सा
छोड़ें सब लिख कर NIL प्रिय

तुम viral video most viewed
मैं दूरदर्शन सा LOST प्रिये
तुम अर्थपूर्ण स्वरचित सी रचना
मैं COPY PASTE सी पोस्ट प्रिय े

तुम हर दिन होता PERMOTION
मैं UNEMPLOIES की भीड़ प्रिये
तुम दो हज़ार का नया नोट
मैं आम जनता की पीड़ प्रिये

Written by:-
“इंदु रिंकी वर्मा”©

Loading...