Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Feb 2017 · 1 min read

****राजनीति में आपका स्वागत है ****

झूठ, फरेब अगर आता है आपको
तो राजनीति में आपका स्वागत है
किसी का उल्लू बनाना आपको आता है
तो आपका बहुत बहुत स्वागत है !!

काम किसी का कर दिया तो भला अपना
न कर सके तो कह दिया यह है उसका
भरी सभा में तीर अपना अगर चलाना
आता है तो स्वागत है यहाँ आपका !!

जितना झूठ बोलोगे, उतना ज्यादा फलोगे
काम करने की हामी भरना,चाहे न करना
बहती गंगा में अगर हाथ धोना आता है
तो बन्धु बेहद स्वागत है यहाँ आपका !!

राजनीति,,,जिस का नाम ही है ऐसी नीति
नेता बनो ऐसे की बाँटना न पड़े जहान में
जो भी रखना आता हो तुम को अपने मकान में
तो तुरंत चले आओ, यहाँ आपका स्वागत है !!

कवि अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...