Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Feb 2017 · 1 min read

मोदी जी, आप के लिए कुछ शब्द -पत्नी द्वारा

आपकी खातिर अपना सब कुछ वार दिया
नंगे पाँव चल कर आपके लिए वरदान लिया
भूख प्यास की चिंता नहीं की अपना सब हार दिया
ऐसा धर्म निभाया की आपको सर्वोपरी बना दिया !!

लोक लाज की चिंता न की पत्नी धर्म निभा दिया
अकेले रहकर भी आपको इतना महान बना दिया
किस बात की सजा का आपने भुगतान करा दिया
उनके जीवन को आपने क्यूं सुना सा बना दिया !!

देश को तो आप ने बहुत सारा प्यार बाँट दिया
उस प्यार की खातिर घर वालो को छोड़ दिया
पत्नी ने अपना तो काम कर के आपको दिखा दिया
ममैं चाहता हूँ, अब आप भी करो कुछ उनके लिए नया !!

उनके व्रत का मान रख के आप अब कुछ दिखा देना
उनको उनका खोया हुआ सम्मान अब दिला देना
न रहे दिल में कुछ उन के आपके लिए कुछ बाकी
उस देश की गद्दी के साथ उनको भी स्थान दे देना !!

अंधरों से उजाले की और अब आप उनको ले चलो
जिन्दगी में हाथ उन का पकड़ साथ अब ले चलो
जितना बलिदान दिया आपकी खातिर उन्होंने
अब जीवन पथ पर जशोदाबेन जी को साथ ले चलो !!

अजीत तलवार
मेरठ

Loading...