Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Feb 2017 · 1 min read

तेरा साथ

तू पास रहे या दूर रहे
दिल मे बस तू वास करे
जन्म जन्म तुझे पाने की
दिल मे अमिट प्यास रहे ।

फूलो और बहारों को
संग तेरे पर नाज रहे
आती जाती सांसो मे
तेरे बदन की महक रहे ।

चन्दा को हर रोज
तेरे दीदार की आस रहे
सूरज की किरणो को भी
छूने की तुझे अभिलाष रहे ।

काली कज़रारी आंखों मे
छलकता तेरा प्यार रहे
उतार चढ़ाव के जीवन मे
हाथ मेरा तेरे हाथ रहे ।

चाह नही इस दुनिया की
हरदम अगर तू मीत रहे
मलाल नही कुछ खोने का
प्रीत अगर तेरी अमर रहे ।।

राज विग

Loading...