Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Feb 2017 · 1 min read

प्रभु के चरण

माना है जब से सुख को सपन
दुःख में भी खुश हैं तब से अपन
सामर्थ इतनी देना विधाता
मुरझाए न दुःख में तेरा चमन

दिन चार रहना सुख दुःख की नगरी
कष्टों को करते रहें नित नमन
ख़ुशी रोकने से रुकती नहीं
दुःख टालने का करें क्यों जतन

चादर समय की साथ जहां तक
वहीँ तक ख़ुशी-गम हो वतन
दुःख से उबारे यदि ईश हमको
ह्रदय में रखें नित प्रभु के चरण

Loading...