Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Feb 2017 · 1 min read

ग़ज़ल होती है

खो के सब कुछ भी मिले जो वो ग़ज़ल होती है l
नींद आंखों से उड़ा दो तो गजल होती है ll

लोग शब्दों से बयां करते जज्बातों को l
दर्द लफ़्ज़ों में जो ढालो तो ग़ज़ल होती है ll

तीर तरकश से चलेगा तो निशाना होगा l
जो निशाना खुद ही बनो तो गजल होती है ll

आने दो आने गुजर जाता ए जीवन अपना l
जेब खाली जो मिले वो तो गजल होती है ll

खून जलता हो जुबा चुप हो “सलिल” तो पक्का l
मान अपना जो बचाओ तो गजल होती है ll

संजय सिंह “सलिल”
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश l

Loading...