Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Feb 2017 · 1 min read

जिंदगी क्या है....

******जिंदगी क्या है*******

अपनों का प्यार है जिंदगी ,
सपनों का संसार है जिंदगी।

थोडी खुशियां थोडे गम,
मिला जुला व्यवहार है जिंदगी।

मां का आंचल है ,
पिता का प्यार है जिंदगी।

भाई का दुलार है ,
बहना का लगाव है जिंदगी।

पि्रयतम का साथ है
प्यार का सम्मान है जिंदगी ।

गर गैरों को अपना बना लो,
स्वर्ग का आभास है जिंदगी ।

किसी के काम गर आओ
मानवता का मान है जिंदगी ।।

डा मीनाक्षी कौशिक रोहतक

Loading...