Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Feb 2017 · 1 min read

यह रोजाना की खबरे

काश !!
दुनिया में न होता दुश्मन कोई किसी का
तो यह समाचार वाले क्या करते
रोजाना आ आकर कहाँ से ला ला कर
समाचार के नए आयाम चलाते

कोई किसी की भैंस ले गया
कोई दूधिये को लूट ले गया
किसी ने कर दिया अपने
पिता का कत्ल जमीं के लिए
कोई किसी की बीवी भगा ले गया
किसी ने पार्टी नई बना ली
किसी ने किसी की कार चुरा ली
किसी ने दल बदल दिया
किसी ने घर से बेदखल कर दिया
कोई होटल में आराम कर रहा
किसी का कुत्ता मुर्गे को खा गया
किसी की दूसरी शादी हो गयी
कोई तो बेचारा कुंवारा मर गया
किसी की फिल्म कई करोड़ कमा गयी
किसी की बॉक्स ऑफिस पर मर गयी
किसी की गाड़ी पुल से नीचे गिर गयी
तो किसी की नहर में जा घुसी

रोजाना की यह खबरे सुन सुन कर
दिमाग की खराब कर जाती हैं
मेरी समझ नहीं आता लोगो
इनको पढ़ सुनकर पता नहीं
लोगो को फिर भी समझ क्यों
नहीं आती है ???????

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...