Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Feb 2017 · 1 min read

फिर से शपथ

मैं गीता पर हाथ रख कर
आज खा रहा हूँ कसम
कि मैं कभी भी संविधान
की अवहेलना नहीं करूंगा
और भारत देश के प्रति
अपनी आस्था रखूंगा
चाहे मुझे कितना ही कष्ट
क्यों न हों, मैं अपने पद
की गरिमा को कलंकित
नहीं करूंगा !! वगेरा वगेरा

फिर भी कसम खाने के
बाद न जाने कितने
ही उच्च पद के लोग
निभा न सके अपने पद
की गरिमा को, न ही
संविधान के प्रति अपनी
आस्था को, चले थे घर से
चन्द सिक्को को लेकर,.
पर आज न जाने कहाँ से
भर गए उनके घरो के थैले
न निभा सके वो कसमे और
न निभा सके वो वादे,
बस अपना घर भर कर
काम यह ऐसा किया, कि
अपने परिवार के लिए
जन्मो जन्मो तक का धन
इकठा किया,

क्यों खाते हो झूठी कसमे
क्यों करते हो वफादारी का ढोंग
क्यों बहकाते हो लोगो को
क्यों खेलते तो भावनाओ से
क्यों नहीं रखते हो
मर्यादा और शपथ का मान

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...