Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Feb 2017 · 1 min read

जीवन पथ पर सब का अधिकार

जब एक लड़की घर से निकलती है
तो सच है वो सिहर जाती है
भूखे भेडिए उसे नोचने को आतुर हैं
उनकी पल भर में हवस उठ जाती है !!

क्या लड़की पर यह नजर अच्छी है
घर जाकर देखो वहां भी तुम्हारी बच्ची है
कल वो भी बड़ी होकर घर से जाएगी
वहां यह सब हो, तो क्या यह बात अच्छी है !!

नजर को उठा कर यह इल्जाम न लों
गिरती हुई जिदगी का जीवन संवार दो
आज अगर हम न हो सके किसी के
तो फिर मेरे दोस्तों यह दाग अपने साथ न लों !!

जीवन पथ पर चलना सब का अधिकार है
गलत न करना यह जी का जंजाल है
खुली हवा में सांस लेने दो सबको
यह भगवान् का दिया हुआ , संसार है !!

अजीत कुमार तलवार
मेरठ

Loading...