Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Feb 2017 · 1 min read

मैं चाहता हूँ...(विवेक बिजनोरी)

“मेरे ख़्वाब में फ़िर यूँ आने से पहले,
मुझे इस तरहा फ़िर सताने से पहले।
मैं चाहता हूँ तुम भी मेरे साथ जागो
यूँ रातों में मुझको जगाने से पहले ।।
प्यार का कोई किस्सा सुनाने से पहले,
मुझे अपना प्रियतम बनाने से पहले।
मैं चाहता हूँ तुम भी मेरे मन की जानो,
मुझे अपने मन की जताने से पहले ।।
मुझे कोई सपना दिखने से पहले,
मेरे दिल में यादें जमाने से पहले ।
मैं चाहता हूँ तुम भी मेरे साथ रो लो,
मुझे फिर से तनहा रुलाने से पहले ।।

(विवेक बिजनोरी)

Loading...