Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jan 2017 · 1 min read

प्रतीक बेटियाँ

राष्ट्र की पूँजी हैं बेटियाँ
राष्ट्र की प्रतीक ये बेटियाँ ,
अम्बर को बाँहों मे लेती ये बेटियाँ ,
एन सी सी मे परिशिक्षित ये बेटियाँ ।
उन्नत मस्तक आकर्षक वेशभूषा ,
चुस्त चाल पुष्ट देह यष्टि ,
मधुर मुसकान , देश सेवा को व्याकुल
स्वावलम्ब , अनुशासन भरपूर ,
यह है शक्ति स्वरूपा ।
दरढपरतिज्ञय हो निकली है
राष्ट्र नव निर्माण उद्देश्य लिये ,
हाथ से हाथ मिलाओ बेटियों ,
अवसर है अनूप ।।
तुम से ही भारत !
तुम ही राष्ट्र प्रतीक ।।

“मधु”

Loading...