Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jan 2017 · 1 min read

पूरी भाजी छोड़ दी

पूरी भाजी छोड़ दी, छोड़ा तवापुलाव
बच्चे खावें पास्ता ,ले ले कर अब चाव !

ले ले कर अब चाव, लुभावे इनको पीजा
इनको नहीं पसंद , आइटम कोई दूजा !

होंगे बच्चे स्वयं ,कहाँ खाने को राजी
खांए न माँ बाप,अगर खुद पूरी भाजी !!
रमेश शर्मा

Loading...