Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jan 2017 · 1 min read

सीमा के चौकस प्रहरी

सीमा के चौकस प्रहरी को, करना शतशत सभी नमन।
जिनके कारण हम करते है, विघ्न मुक्त होकर विचरण।।

पहने वर्दी खाकी वाली, वतन मेरा भगवान हुआ।
सोच हमेशा ऐसी रखते, जीवन का उन्वान हुआ।।
पलपल खतरा हरपल पहरा, ध्येय एक ही देश बचे।
देश पे जीना व मर जाना, ही जीवित उद्देश्य बचे।।
जान से प्यारी कहता है कि, मेरी धरती और गगन।।
सीमा के चौकस प्रहरी को, करना शतशत सभी नमन।1।

हिम्मतवाला वीर सिपाही, मस्ती में जब डोल गया।
करके देह वतन को अर्पित, भारत की जय बोल गया।।
इनको दे सम्मान जगत ये, देना ऐसी शिक्षा है।
इनकी हिम्मत अरु ताकत से, होती सबकी रक्षा है।।
मान मिले सम्मान मिले भी, सब मिल करना यही जतन।
सीमा के चौकस प्रहरी को, करना शतशत सभी नमन।2।

कट्टरपंथी की कट्टरता, को मिलकर देना टक्कर।
वीर शहीदों के गौरव को, हथियाना इनका चक्कर।।
दूर दूर से दूर दूर तक, दूर रहे सीमा से जो।
हाथों में बातों की बन्दुक, बस इनसे बातें कर लो।।
आज श्रेय लेने जो निकले, उनका करना आज शमन।
सीमा के चौकस प्रहरी को, करना शतशत सभी नमन।3।

Loading...