Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jan 2017 · 1 min read

रोटी बनाना बन्द कर

2122 2122 212
अब सनम रोटी बनाना बन्द कर।
या
भामिनी रोटी बनाना बन्द कर।
यह चलन काफी पुराना बन्द कर।*0*

अब सनम…….

काम क्या रोटी बनाना एक का।
आदमी को सिर चढ़ाना बन्द कर।*1*
.

कह रही क्या है किताबें सुन ज़रा।
चल रहा ढर्रा पुराना बन्द कर।*2*
.

आदमी औरत बराबर जान लें।
घर संभालो अब सताना बन्द कर।*3*
.

ज़ुल्म बरसो से किये पर सब सहा।
ज़ुल्म आगे सर झुकाना बन्द कर।।*4*
.

क्यों कटे दिन रात दूजों के लिये।
खुद को’ ऐसे तो मिटाना बन्द कर।*5*
.

एक बाई घर लगा ले काम को।
घर में यूँ पैसे बचाना बन्द कर।*6*
.

क्यों पिलाती आरही बच्चों को’ पय।
दूध बच्चों को पिलाना बन्द कर।*7*
.

देखना जो चाहते हैं क्रांति को।
हौंसले उनके गिराना बन्द कर।*8*
.

रूप सारा जल गया ‘मधु’धूप में।
धूप में तू अब निकलना बन्द कर।*9*

* मधु गौतम*

Loading...