Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jan 2017 · 1 min read

•••जो शहीद हुये हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी•••

फिर आज आई 26 जनवरी
तुम को याद दिलाने को ….
जो शहीद हुये हैं उनकी
जरा याद करो कुर्बानी को..
क्यूँ याद दिलाना पड़ता है |
जबकी तुम भारतवासी हो ?
आजादी की खुली हवा में
तुम तो सौभाग्यशाली हो..
उन वीरों से पूछो जाकर
जिन्होंने देश के लिए सर कटाया था..
कितने संघर्षों से भारत के झन्डे को
लहराकर भारत का मान बढ़ाया था…
क्यूँ उनके बलिदानों को तुम
जाया करते हो…?..
उनको याद करने को
26 जनवरी तक इन्तजार करते हो..
जो भारत माता के प्रहरी हैं
उनका ना अपमान करो…
वीरों का करके सम्मान
शहीदों को नमन करो…
जय हिंद जय भारत…
रागिनी गर्ग

Loading...