Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jan 2017 · 1 min read

हमारा वतन है.....(ग़ज़ल)

गणतन्त्र दिवस की बहुत-२ शुभकामनाएं
————————–
हमारा वतन

हमें जां से प्यारा हमारा वतन है।
दुनिया की आँखो का तारा वतन है।

जहाँ में होंगी सभ्यताएं कितनी।
हर सभ्यता का ज्ञाता हमारा
वतन है।

देश का हर प्राणी है निसार इस
पर।
सभी का दुलारा हमारा वतन है।

हर परिस्थति पले इसकी गोदी।
हमारे दु:खो का सहारा वतन है।

धन्य है जननी उन शहीदो की।
जिनका रहा यें उधारा वतन है।

प्रणाम है शत्-शत् उन सैनिको को।
जिन्हे जां से प्यारा यें सारा वतन है।

जो जां देंके कहते हम तो चलें
अब।
करना हिफाज़त तुम्हारा वतन है।

सुधा भारद्वाज
विकासनगर उत्तराखण्ड

Loading...