Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Jan 2017 · 1 min read

नारी शोंषण

लघुकथा

नारी शोंषण

– बीजेन्द्र जैमिनी

नारी शोंषण के खिलाफ समाज सेवा करने वाली सरोंज जोंर जोंर एक समारोह में भाषण दे रही है – हर आदमी नारी का शोंषण करता है….। कुछ बुर्जग पीछें बैठे आपस में कह रहे है। इस औरत को हम बहुत अच्छी तरह से जानते है। यह अपने पति महोदय को बोलने तक नहीं देती है। पुत्र वघु को इतना पीटा ,उस का गर्भ तक गिर गया। बेटी ने प्रेम विवाह क्या किया,उसे घर में घुसने नहीं देती है। अपनी सास को घर की नौकरानी बना रखा है। कोठी में नौकर की तरह एक टूटा-फूटा कमरा दे रखा है। सुसर को तो कोठी में धुसने नहीं देती है। क्या इसे नारी शोंषण के खिलाफ समाज सेवा कहँ सकते है।
वह समाज सेवी जोर-जोर से भाषण दे रही है। #

पताः हिन्दी भवन , 554- सी , सैक्टर-6 , पानीपत- हरियाणा-132103 भारत
मो.9355003609

Loading...