Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2017 · 1 min read

मेरा देश महान है

हिंदु हिंदुस्तान जहाँ मै,
मेरा   देश  महान  है…
खेती करता भूखा मरता,
मौत से लडता किसान है…१

बेरोजगारी के कारण भी,
दुखियारे  इंसान  है….
सीमा मरते है जिनको,
कहते वीर जवान है….२

देश की आजादी के लिये भी,
दी पुरखों ने जान है…..
हिंदु हिंदुस्तान हमारा,
मेरा देश महान है….३

देश पे राज चलाने वाले,
नेता भी धनवान है….
भूखा पेट सोने वाला,
तो मजदूर किसान है…..४

कालाधन रखने वाले तू,
दो दिन का मेहमान है
हिंदु हिंदुस्तान हमारा,
मेरा देश महान है……५

बात बात  का पंथगा,
लड़ता यहा जहान है….
व्यापारी की करे गुलामी,
यहाँ पर वीर किसान है… ६

हिंदु हिंदुस्तान हमारा,
मेरा देश महान है.
कृष्णकांत गुर्जर

Loading...