Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2017 · 1 min read

पराया धन

कह कर सब ने
पराई सदा ही दिल
दुखाया मेरा ……
कहा सब ने
है पराया धन
फिर भी बेटी से बहन
का हर फ़र्ज़ निभाया मैने
यूँ बड़े होते होते भी समझ
न पाई क्यों हो कर भी अपनी
पराई ही कहलाई …….
ब्याह कर जब आई
यहाँ भी सब ने कहा सदा है
पराये घर से आई
फिर भी बीवी , बहू
हर रिश्ते का फ़र्ज़ निभाया
रखा सदा ही मान – सम्मान
हर रिश्ते का
फिर भी कभी
कोई अपना न हुआ
सब ने सदा ही किया पराया
है कैसी नियति हम बेटियों की
सदा पराई ही कहलाई
फिर भी हम ने हमेशा
प्यार ही बांटा सब को
प्यार से ही सजाया हर रिश्ता
ये और बात है की दिल फिर भी
समझ न पाया क्यों सदा ही
पराई कहलाई गयी ……. ( मीनाक्षी सुकुमारन )

Loading...