Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2017 · 1 min read

अकेलापन

न जोश मुझमें है, न हीं रंग
मुझमें है , मुझ हीं से है
अकेलापन~अकेलापन~अकेलापन !!

दूर तक फैला गम्भीर सा
“अर्श” को छूता, मुझसे होता
ज़िन्दगी का अंश~अकेलापन..!!

थकी आँखों में जवां चेहरा
कुछ पल लगता सब नया-नया
आगे नशे से जब बढे तो
लगे घोंटने दम धुप अँधेरा !!

लगता था हम साथ रहेंगें
नहीं खलेगा , अकेलापन
पर साया भी साथ है रहता
जब तक रहता उजाला संग !!

मिल हीं गया , जिसे न मिलना था
फिर वही जाना पहचाना
अकेलापन~अकेलापन~अकेलापन

……..अर्श

Loading...