Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jan 2017 · 1 min read

उसकी आँखें

रोज़ तकती हैं उसकी आँखे
देखतीं हैं सबकुछ उसकी आँखें
भँवरे का तड़पना , तडपते रहना
हर रोज़ देखतीं हैं आँखें ।।

कई बार मैंने कोशिश की थी
देखूँ किसे तकती हैं आँखें
आँखों में तो गुल खिलें थें
न जाने किससे की थीं बातें

रहस्य बना था आँखों का तब तक
जबतक मैंने बस उनको देखा
मृगतृष्णा में हर पल भटका
पर मैं तो बस वहीँ पड़ा था ।।

उसकी आँखों से मैंने देखा
अपनी आँखें बंद जब करके
हर तरफ बस मैं हीं मैं था
और चुपचाप तकती थीं “उसकी आँखें”

…..अर्श

Loading...