Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jan 2017 · 1 min read

मतदाता हैरान हैं

मतदाता हैरान हैं, चुने किसे सरकार
हर नेता करने लगा, वादों की भरमार
वादों की भरमार, नए हैं स्वप्न दिखाये
बदली इनकी चाल, पैर पर गिर गिर जाये
अदिति खड़ी चकराय, समझ नहि कुछ भी आता
लालच से लाचार, बिकेगा फिर मतदाता

लोधी डॉ.आशा ‘अदिति’
भोपाल

Loading...