Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jan 2017 · 1 min read

नोटबन्दी फैसला सरकार का

नोटबन्दी फैसला सरकार का
हाल क्या है देख लो व्यापार का

जल्दबाज़ी में लिये क्यूँ फैसले
देख लेते दुख जरा लाचार का

नोट जो लाखों कमायें खर्च लो
क्या करोगे यूँ जमा अम्बार का

दौलतें अफ़रात हैं तो दान दो
क्या भरोसा है अमानतदार का

असली काला धन हवाला में जमा
क्यूँ नहीं लौटाते धन हकदार का

हाथ खाली आये खाली जाओगे
भूलना मत ये नियम संसार का

‘अब शफ़ाखाने नहीं ये नोट लें
हाल तो पूछो जरा बीमार का’

आज दिल से खुश ‘अदिति’ यूँ देख लो
बस खजाना ही भरा है प्यार का

लोधी डॉ. आशा ‘अदिति’
भोपाल

Loading...