Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Jan 2017 · 1 min read

जीवन एक संघर्ष

मुश्किलें तो आती है जीवन में,
मगर रास्ते भी बन जाते हैं।
डटकर सामना करते हैं जो मुश्किलों का,
सच्चे योद्धा वही कहलाते हैं।।

जीवन एक संघर्ष है मुश्किलों से भरा,
कभी हार तो कभी जीत है ।
सच्चे शूरवीर वही कहलाते हैं,
जिनको मानवता से सच्ची प्रीत है।।

जीवन की राह में अटक मत जाना कहीं,
बढ़ते रहना पथ पर अपने पथिक निर्भीक।
सफलता चरण चूम लेगी एकदिन
बस मनोबल अपना न डिगाना कहीं ।।
संजय सिंगला

Loading...