Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jan 2017 · 1 min read

बेटियाँ

बेटी को जन्म देकर भी माँ
माँ ही रहती है
बेटी के जन्म पर अक्सर
माँ की रुस्वाई होती है।

एक बेटी क्या कम थी
जो दूसरी को पैदा किया
सुन कर ताने लोगों के
माँ की जग हँसाई होती है।

मार देती कोख में
किसी को क्या पता चलता
गर्दिश-ए-पुरुष अदालत में
माँ की रूलाई होती है।

धैर्य ,संयम, साहस से
बेटी का पालन किया
बड़ी होकर वही बेटी
माँ की पराई होती है।

बेटे नहीं बेटियाँ भी
करती है रोशन चिराग
बेटे के रूठने पर वही
माँ की सहाई होती है।

अहमियत कम न समझो
वे भी हैं बेटों से बढ़कर
“पूर्णिमा “जहाँ न हो बेटियाँ
वहाँ माँ की तन्हाई होती है ।

डॉ०पूर्णिमा राय,
शिक्षिका एवं लेखिका
अमृतसर(पंजाब)

Loading...