Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jan 2017 · 1 min read

.... पद ... भगवन ! कैसे दर्शन पाऊँ ?

…… पद ….
भगवन ! कैसे दर्शन पाऊँ ?
तीरथ चारो धाम गया मैं , सागर गंग नहाऊँ ।
अर्पण तर्पण पूर्ण समर्पण , कण्ठी कर सरकाऊँ ।
उपक्रम पूजन षटकर्मों सँग , कोटिक सुमन चढ़ाऊँ ।
मन्दिर मस्जिद गिरजाघर में , नित निज शीष नवाऊँ ।
किस विधि ध्याऊँ भाव सुझाओ ? भव- सागर तर जाऊँ ।।

डा. उमेश चन्द्र श्रीवास्तव
लखनऊ

Loading...