Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jan 2017 · 1 min read

गजल सरहदें क्यों पहचानता नहीं तू

सरहदों को पहचाता नहीं क्यों तु भी परिंदा नादाँ
आज जमाने ने खड़ा कर दिया इस बात पे तूफाँ

दीवाना है या पागल औढ के मौत का कफ़न उड़े
नादाँ तुझ पर जहरीली हवा की है कुटिल मुस्कान

सरहद ना सही धर्म ही पहचान बना लेता अपनी
मंदिर की घण्टी बजती तो,कही खुदा की अजान

तेरी उड़ान एक दिन यादों का मंजर ही रह जायेगी
तेरे पर कतरने को तैयार खड़े है राम और रहमान

टूटेगी एक दिन तेरे दिल की कश्ती होश खोयेगा तु
झूमकर नाचेंगे सब तेरी लाश पर ले के तेरी जान

बहुत हिज्र मोब्बत से गुजरा है अब मायूस होगा
ना तो तेरा खुदा बचाये ना तुझको तेरा वो भगवान

अपनी तैयारी ऱख ज़माने के कठिन सवालों पर तु
उत्तर ना दे पाया तो भूलेगा अब उड़ना ऊँची उड़ान

होना है कत्ल तो ख़ुदकुशी क्यों करता तु भी प्यारे
दरिया की ठोकर से संवरजा मत हो वतन पे कुर्बान

कहता कवि अशोक आज तुझसे इल्ज़ाम मत देना
मंडियों में दाम वाजिब है पर बेचना नहीं तू ईमान

पूछेगा जो जमाना सवाल तान तुझसे ये बता देना
कह देना मेरी सरहदें नहीं होती मैं परिंदा हूँ नादाँ

Loading...