Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2017 · 1 min read

कविता शीर्षक बेटी तू तो है गंगाजल

बेटी तू तो है गंगाजल का बहता हुआ तेज प्रवाह
तू जीवन में तो जिंदगी का आसान होगा निर्वाह

तू मेरे सुने जीवन की धड़कन तुझसे उमंगे हजार
तुझमें नजर आती माँ के आँचल की शीतल छांह

इस धुप से जलते जीवन में ह्रदय विदारक क्रंदन
तुझको पाकर मिल गई मुझे अब खुशियो की थाह

जिंदगी की फिज़ा में तेरे अश्को के मोती समेट लूँ
बदकिस्मती से भी ना निकले बेटी,तेरे मुंह से आह

गम की घटाओं से तुझको छुपाकर रखूंगा अब मैं
तेरे बिना बेटी इस दीप का ,जीवन भी देगा कराह

जुस्तजू इतनी की तुझ पर रखूँ मैं पलकों की छाँव
तेरी उड़ान हो बेटी कल्पना से ऊँची ,है इतनी चाह

Loading...