Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2017 · 1 min read

अजन्मी बिटिया की पुकार

अम्माँ तेरी कोख में ,दे जीवन उपहार ।
तेरे अँगना मैं पलुँ , कर सपने साकार ।

मैया कली बन खिलुँ ,दे जनम अधिकार ।
भैया की बहना बनुँँ ,न दे कोख में मार ।

लक्ष्मी बनकर आँऊगी ,तेरे आँगन द्वार ।
मेरी साज़ सवाँर कर , मैं तेरा अवतार ।

माँ की गोद में मिले ,जीवन को आकार ।
भैया के संग खेलते ,हो सपने साकार ।

Loading...