Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Jan 2017 · 1 min read

तेरा मेरा साथ

तब तुम्हारे साथ का नशा था
अब तुम्हारे दीदार का नशा है
तब तुम्हारे प्यार में मशगुल था
अब तुम्हारे प्यार के लिये मशगुल हैं
तब हमने तुम्हे चाँद सा देखा था
अब चाँद में सिर्फ तुम्हे देखते हैं
तब तुम्हारी अदायों पर मरता था
अब तुम्हारी अनदेखी पर मरते हैं

तब प्यार का इजहार करने जीता था
अब प्यार के इजहार के लिये जीते हैं
तब वक़्त का गुजरना ना गंवार था
अब वक़्त का ना गुजरना ना गंवार हैं
तब मुलाकात को तरसता था
अब भी मुलाकात को तरसते हैं
तब तुम्हारे चाहत में दीवाना था
अब तुम्हारे चाहत में दीवाना हैं

तब रात की तन्हाई में याद करता था
अब रात की तन्हाई में याद करते हैं
तब तेरी यादें मेरे जीने का सहारा था
अब तेरी यादें मेरे जीने का सहारा है
तब और अब प्यार तो प्यार ही था
अब और तब प्यार तो प्यार ही है
तब तुम मेरी थी, मैं तुम्हारा था
अब तुम तुम्हारी,पर मेरा तुम्हारा है

सजन

Loading...