Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jan 2017 · 1 min read

इश्क़ इतना ग़ज़ब किया जाए।।

जो भी होता है सब किया जाए,,
इश्क़ इतना ग़ज़ब किया जाए।।

जिंदगीभर जो कर नहीं पाए,,
दिल ये कहता है अब किया जाए।।

लिख दिए होट पहले मिसरे में,,
अब के मिसरे में लब किया जाए।।

शायरा तुम तो सब समझती हो,,
कौनसा काम कब किया जाए।।

दिल न टूटे मेरा ख़याल रहे,,
तुमसे इज़हार जब किया जाए।।

राव नासिर

Loading...